Heade ads

रीट 2021 सामाजिक (भूगोल) 99 नोट्स

REET 2021 SST LEVEL-2 99 IMPORTANT NOTES

इस पोस्ट में रीट 2021 परीक्षा लेवल-2 (कक्षा 6-8 सामाजिक विज्ञान-भूगोल) से सम्बन्धित कुछ महत्त्वपूर्ण नोट्स उपलब्ध कराए गए है, जो परीक्षा तथा सामान्य ज्ञान की दृष्टि से उपयोगी हो सकते है-

reet-sst-notes-6-8-hindi-me
रीट 2021 सामाजिक (भूगोल) 99 नोट्स

·  किसी देश से गुजरने वाली देशान्तर रेखा के आधार पर वहाँ का मानक समय निर्धारित किया जाता है-

·  भारत का मानक समय (IST) इण्डियन स्टैण्डर्ड टाइम है जो 82°30° पूर्वी देशान्तर पर स्थित है-

·  भारत का मानक समय ग्रीनवीच से 5 घण्टे 30 मिनट आगे है-

·  पृथ्वी पर सूर्य की किरणे सीधी भूमध्य रेखा पर पड़ती है, तथा सूर्य की किरणे सबसे अधिक तिरछी ध्रुवो पर पर पड़ती है-

·  दो अक्षांशो के बीच स्थित विशेष परिस्थितियों वाला क्षेत्र कटिबंध के नाम से जाना जाता है-

·  0° अक्षांश व 0° देशान्तर रेखा अटलांटिक महासागर पर मिलती है-

·  ग्रीनवीच से गुजरने वाली 180° देशान्तर रेखा प्राइम मेरेडियन कहलाती है-

·  180° देशान्तर को अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा 1884 में आयोजित वाशिगंटन सभा में माना गया-

·  पृथ्वी को पूर्वी व पश्चिमी देशान्तरों में अन्तर्राष्ट्रीय तिथि (प्राइम मेरेडियन) रेखा बांटती है-

·  लन्दन के पास ग्रीनवीच नामक स्थान पर ब्रिटिश रॉयल वेद्यशाला है-

·  ग्रीनवीच से पूर्व के स्थानों का समय ग्रीनवीच से आगे तथा पश्चिमी स्थानों का समय ग्रीनवीच से पीछे रहता है-

·  दो विपरित देशांतरो को जोड़ने से एक ध्रुवीय वृत बनता है। इनकी कुल संख्या 180 होती है-

·  21 जून को कर्क रेखा पर सूर्य लम्बवत चमकता है, जिससे कर्क रेखा पर दिन सबसे बड़ा व रात सबसे छोटी होती है, यह अवस्था ग्रीष्म अयनांत कहलाती है-

·  22 दिसंबर को मकर रेखा पर सूर्य लम्बवत चमकता है, जिससे कर्क रेखा पर रात सबसे बड़ी व दिन सबसे छोटे होते है, यह अवस्था शीत अयनांत कहलाती है-

·  21 मार्च व 23 सितम्बर को सूर्य विषुवत रेखा पर सीधा चमकता है। इससे पूरी धरती पर दिन व रात बराबर होते है।

·  21 मार्च को बसंत विषुव व 23 सितम्बर को शरद विषुव कहा जाता है-

·  सौर वर्ष सामान्यतः 365 दिन व लीप वर्ष 366 दिन का होता है।

·  लीप वर्ष 4 से से विभाज्य होता है, प्रत्येक लीप वर्ष में फरवरी 29 दिन की होती है-

·  लीप वर्ष में हिन्दी कैलेण्डर में चैत्र माह में एक अतिरिक्त दिन जोड़ा जाता है-

·  जब सूर्य पृथ्वी और चन्द्रमा एक सरल रेखा में होते है तो ऐसी स्थिति में सिजिगी का निर्माण होता है,

·  जब पृथ्वी सूर्य तथा चन्द्रमा के मध्य आ जाती है तो ऐसी स्थिति में सूर्य की रोशनी चन्द्रमा तक नहीं पहुँच पाती है तथा पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर गिरती है इसे चन्द्र ग्रहण कहा जाता है, यह हमेशा पूर्णिमा को होता है-

·  जब चन्द्रमा तथा पृथ्वी के मध्य आ जाता है तो पृथ्वी के कुछ हिस्से पर सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच पाता है, ऐसी स्थिति सूर्य ग्रहण कहलाती है, यह हमेशा अमावस्या को होता है-

·  पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व दिशा में 1610 कि.मी. प्रतिघण्टा गति से घूमती है, जिसे घूर्णन गति कहा जाता है-

·  पृथ्वी की घूर्णन गति से दिन व रात होते है-

·  पृथ्वी सूर्य के चारो तरफ एक अण्डाकार गति में चक्कर लगाती है जिसे परिक्रमण या वार्षिक गति कहा जाता है-

·  पृथ्वी की परिक्रमण या वार्षिक गति से ऋतु परिवर्तन व वर्ष परिवर्तन होते है-

·  पृथ्वी का परिक्रमण काल 365 दिन, 5 घण्टे, 54 मिनट है-

·  सर्वप्रथम मानचित्र मिश्र में बनाए गए -

·  मानचित्रो पर अक्षांश व देशान्तर रेखाओं को टॉलेमी द्वारा दर्शाया गया-

·  अमेरिका (नई दुनियां) की खोज कोलम्बस ने 1492 में की-

·  वास्कोडिगामा भारत के 1498 में केरल के कालीकट तट पर पहुंचे -

·  मानचित्र निर्माण में पैमाने का प्रयोग किया जाता है-

·  दिशा ज्ञात करने के लिए कम्पास यंत्र का प्रयोग किया जाता है-

·  किसी छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर तैयार रेखाचित्र खाका कहलाता है-

·  छोटे क्षेत्रो को बड़ा करके केडस्ट्रल/भूसम्पति मानचित्रो में दर्शाया जाता है-

·  विभिन्न प्रकार के मानचित्रो का संकलन एटलस कहलाता है-

·  दिशा सूचक यंत्रो की सुई हमेशा उत्तर दिशा दर्शाती है-

·  परम्परागत मान्यता वाले चिन्ह जो मानचित्र में प्रयोग किए जाते है, रूढ चिन्ह कहलाते है-

·  पृथ्वी के 29% प्रतिशत भाग पर महाद्वीप है तथा पृथ्वी के 71% प्रतिशत भाग पर महासागर है-

·  पृथ्वी के स्थलीय भाग को 7 महाद्वीपो में विभक्त किया गया है तथा पृथ्वी के जलीय भाग को 5 महासागरो में बांटा गया है (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार 4 महासागरो में बांटा गया है)

·  विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है, एशिया पृथ्वी के 30% प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है-

·  एशिया को अफ्रीका से स्वेज नहर तथा लाल सागर द्वारा अलग होता है-

·  एशिया के पूर्व में प्रशान्त महासागर, उतर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है-

·  एशिया को यूरोप से अलग यूराल पर्वत व कैस्पियन सागर करता है-

·  विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मी.)है-

·  विश्व का सबसे नीचा स्थान मृत सागर (समुद्रतल से 418 मी. नीचे) है-

·  विश्व की 60% प्रतिशत जनसंख्या एशिया में निवास करती है-

·  विश्व का सबसे बड़ा पठार तिब्बत का पठार है-

·  विश्व का सबसे उंचा पठार पामीर का पठार है-

·  एशिया की सबसे लम्बी नदी यांग्टी सी क्यांग है-

·  अफ्रीका महाद्वीप के बीच से होकर तीनो प्रमुख अक्षांश रेखाएं गुजरती है-

·  विश्व का सबसे बड़ा मरूस्थल सहारा मरूस्थल, अफ्रीका है -

·  विश्व की सबसे लम्बी नदी नील नदी है-

·  नामिबकालाहारी मरूस्थल अफ्रीका महाद्वीप का भाग है-

·  नील नदी का उद्गम विक्टोरिया झील से होता है-

·  अफ्रीका की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला एटलस है-

·  अफ्रीका का सबसे उंचा स्थान किलीमन्जारो है-

·  उत्तरी अमेरिका का सबसे उंचा पर्वत शिखर माउंट देनाली है-

·  कोलोरेडो नदी पर स्थित विश्व का सबसे बड़ा तथा गहरा गर्त ग्राण्ड कैनियन उत्तरी अमेरिका में है-

·  विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील सुपीरियर झील है-

·  सुपीरियर झील संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा के बीच स्थित है-

·  उत्तरी अमेरिका के महान झील क्षेत्र में ईरि, ओन्टेरियो, मिशीगन, सुपीरियर, व ह्रूरन झीलें शामिल है-

·  विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रखंला एंडीज (दक्षिण अमेरिका) है-

·  दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकांकागुआ है-

·  अपवाह क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन है-

·  विश्व का सबसे शुष्क मरूस्थल अटाकामा है-

·  धरती के फेफड़े अमेजन वन क्षेत्र को कहा जाता है-

·  ब्राजील में पाए जाने वाले कॉफी के बागान फेजेण्डा कहलाते है-

·  अण्टार्कटिका की खोज सबसे पहले कैप्टन कुक (1773) ने की थी, अण्टार्कटिका पर पहला कदम 1821 में जॉन डेविस ने रखा-

·  अण्टार्कटिका सबसे ठण्डा महाद्वीप है-

·  अण्टार्कटिका पर जाने वाले प्रथम भारतीय डा. गिरिराज सिंह सिरोही (1960) थे-

·  यूरोप विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है-

·  यूरोप व एशिया का संयुक्त भाग यूरेशिया कहलाता है-

·  यूरोप की सबसे लम्बी नदी वोल्गा है-

·  विश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी (यूरोप) है-

·  ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है-

·  ऑस्ट्रेलिया अपने निकटवर्ती द्वीप समूहो के मिलने से ऑशेनिया नाम से जाना जाता है-

·  विश्व की सबसे लम्बी मूंगा निर्मित दिवार ग्रेट बैरियर रीफ (ऑस्ट्रेलिया) है-

·  ऑस्ट्रेलिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला ग्रेट डिवाईडिंग रेंज है-

·  विश्व प्रसिद्ध मेरीनो भेड़ का सम्बन्ध ऑस्ट्रेलिया से है-

·  ऑस्ट्रेलिया में कालगुर्लीकुलगार्डी सोने की विश्व प्रसिद्ध खाने है-

·  ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख नदियां मरे व डार्लिंग है-

·  विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशान्त है, इसकी आकृति त्रिभुजाकार है-

·  पृथ्वी का सबसे गहरा गर्त मेरियाना है, जो प्रशान्त महासागर में है-

·  मेरियाना गर्त लगभग 11 कि.मी. गहरा है-

·  प्रशान्त महासागर के वे तटीय भाग जहां सबसे अधिक भूकम्प व ज्वालामुखी पाए जाते है, अग्नि मेखला(Fire Ring) कहलाता है-

·  विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर अटलांटिक महासागर है, इसकी आकृति अंग्रेजी भाषा के S अक्षर के समान है-

·  कटको के लिए अटलांटिक महासागर जाना जाता है-

·  विश्व का सबसे लम्बा महासागरीय कटक मध्य अटलांटिक कटक है-

·  विश्व का सबसे व्यस्त समुन्द्री जलमार्ग अटलांटिक महासागर है-

·  विश्व का सबसे छोटा महासागर आर्कटिक महासागर है, इसकी आकृति अंग्रेजी भाषा के अक्षर D के समान है-

·  आर्कटिक आर्कटिक को प्रशान्त महासागर से बेरिंग जलसंधि जोड़ती है-

·  आर्कटिक को अटलांटिक महासागर से डेनमार्क जलसंधि जोड़ती है-

·  प्रेयरी घास के मैदान उतरी अमेरिका पाए जाते है, तथा स्टेपी घास के मैदान यूरोप में पाए जाते है-

·  नीलगिरी की पहाड़ियां तमिलनाडू में है-

·  अन्नामलाई की पहाड़िया तमिलनाडु व केरल स्थित है-

·  ऐस्किमो के बर्फ से बने घर इग्लु कहलाते है-

·  सील तथा वालरस ध्रुवीय क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव है-

·  रेत के टीलों को धोरे कहा जाता है-

   आशा हैं कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको काफी पसंद आई होगी। यदि जानकारी आपको पसन्द आयी हो तो इसे अपने दोस्तों से जरूर शेयर करे।

Post a Comment

0 Comments